लिव-इन पार्टनर में रह रहे दोस्त ने ही की थी राधिका की हत्या

Share and Enjoy !

Shares

आरोपी बोला : पूर्व पति और अन्य युवक के साथ बातचीत करती थी राधिका, गुस्से में आकर दबाया था गला

लुधियाना, 25 जून (राजकुमार साथी)। फतेहगंज मोहल्ले में एक घर से रहने वाली 20 वर्षीय युवती राधिका का शव 10 जून को उसके कमरे में गली सड़ी हालात में मिला था। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो सीसीटीवी में युवती का पार्टनर फरार होता नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गोंडा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हत्या के कारणों का खुलासा किया है। युवती आरोपी सुशील कुमार के साथ लिव-इन पार्टनर के रूप में रह रही थी। करीब 4 महीने पहले ही उसने हत्यारे के साथ एक मंदिर में शादी की थी। हत्यारे के पुलिस को बताया कि राधिका की उसके पूर्व पति और एक अन्य व्यक्ति से लगातार संपर्क बनाए रखने को लेकर बार-बार बहस हुई थी और गुस्से में आकर उसने राधिका का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद आरोपी सुशील ने बताया कि उसने राधिका से कई बार अपने पूर्व पति राहुल और एक अन्य व्यक्ति से संपर्क बंद करने के लिए कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। थाना डिवीजन नंबर 3 के इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा ने कहा कि सुशील कुमार ने स्वीकार किया कि वह राधिका की राहुल और एक अन्य व्यक्ति के साथ चल रही बातचीत से परेशान था। उसने उसकी बहन आशा से भी संपर्क किया और उसे हस्तक्षेप करने के लिए कहा, लेकिन विवाद बढ़ गया।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *