उपचुनाव के बाद कांग्रेस में हलचल : आशू के बाद अब परगट सिंह व किक्की ढिल्लों ने भी दिया इस्तीफा

Share and Enjoy !

Shares

पंजाब कांग्रेस के उप प्रधान हैं और किक्की ढिल्लों

लुधियाना, 25 जून (राजकुमार साथी)। लुधियाना पश्चिमी हलके में हुए उप चुनाव में हार मिलने पर कांग्रेस के उम्मीदवार रहे भारत भूषण आशू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के कार्यकारी प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह और पूर्व सांसद कुशलदीप सिंह ढिल्लों किक्की ढिल्लों ने भी पंजाब कांग्रेस के उप प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया। तीनों नेताओं ने आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल को अपने इस्तीफे दे दिए हैं। साल 2022 के बाद ये पहली बार ऐसा हुआ है कि नेता खुलकर एक दूसरे के विरोध में हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायक परगट सिंह और पूर्व सांसद किक्की ढिल्लों ने ये इस्तीफा लुधियाना चुनाव में मिली हार को देखते हुए लिया है। दोनों आशु के हक में ये फैसला लिया है। बता दें कि उप चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार रहे भारत भूषण आशु ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग के साथ दबी आवाज में नाराजगी जाहिर की गई थी। बता दें कि इससे पहले चुनाव हारने के तुरंत बाद भारत भूषण आशु ने भी अपने ओहदे से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आशु ने सिमरजीत सिंह बैंस और पंजाब प्रधान राजा वडिंग पर टिप्पणी की थी। साथ ही कहा कि लुधियाना चुनाव की हार की जिम्मेदारी मैं लेता हूं।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *