पूर्व विधायक बैंस पर भडक़े कांग्रेसी नेता कमलजीत कड़वल

Share and Enjoy !

Shares

कहा : आशू को कमजोर करके लुधियाना में कब्जा करना चाहते बैंस

लुधियाना, 25 जून (राजकुमार साथी)। लुधियाना में कांग्रेस को उपचुनाव में मिली हार के बाद गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। नेता एक दूसरे के पोल खोलने में जुट गए हैं। ताजा मामला कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का सामने आया है। एक निजी चैनल पर बातचीत दौरान बैंस पर निशाना साधते हुए कड़वल ने कहा कि सिमरजीत सिंह बैंस लुधियाना में आशू को कमजोर करना चाहते हैं, ताकि वह खुद लुधियाना पर कब्जे कर सके। कड़वल ने कहा कि बैंस भले ही इस समय प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग का करीबी बना हुआ है, लेकिन वडि़ंग बैंस से सचेत रहे। जब कभी बैंस को कोई अन्य कंधा मिल गया तो, वह उन्हें भी पछाड़ देगा। कड़वल ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी को शायद बैंस के किरदार और उस पर हुई एफआईआर के बारे में खुलकर बताया नहीं गया था। जिस कारण उन्होंने इनके साथ फोटो खिंचवाकर कांग्रेस में शामिल कर लिया। कड़वल ने कहा कि अभी तक बैंस को कांग्रेस ने अपनाया नहीं है और ना ही बैंस के पास कोई मैंबरशिप है। बैंस ने अभी तक कांग्रेस का कोई फार्म तक नहीं भरा। बैंस उनके साथ सहपाठी रहे है, जिस कारण उनसे बेहतर और कोई उन्हें नहीं जान सकता। बैंस जब राजनीति आए थे. उनके खुद के नाम पर एक जमीन तक नहीं थी, लेकिन आज करोड़ों की जायदाद कैसे बनी यह जांच का विषय है। इस संबंधी सिमरजीत सिंह बैंस के मीडिया प्रवक्ता प्रदीप सिंह बंटी ने कहा कि जल्द ही इस मामले में सिमरजीत सिंह बैंस अपना पक्ष रखेंगे।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *