
लुधियाना, 26 फरवरी (राजकुमार साथी) । विधानसभा उतरी स्थित वार्ड-93 के केसरी एनकलेव मे नई सीवर लाइन बिछाने के कार्य का शुभांरभ विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने स्थानीय लोगो की मौजूदगी में किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज दशमेश सिंह भी उपस्थित रहे। विधायक बग्गा ने कहा क्षेत्र में नई सीवरेज लाइन का प्रौजैक्ट पूरा होने से सीवरेज की समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी। सैंकड़े परिवारो को इसका लाभ मिलेगा। पुरानी सीवर लाइनो के चलते सीवरेज जाम की सम्सया पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा सीवरेज व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए आधुनिक तकनीक की मशीनरी का प्रयोग कर सम्सया का समाधान किया जा रहा है। वहीं विधानसभा उतरी के विभिन्न क्षेत्रों में पुरानी सीवरलाइनो के साथ-साथ नई पाइपलाइन बिछाकर स्थानीय लोगो को राहत प्रदान की जा रही है। मौके पर मौजूद ओ एंड एम विभाग के एस.डी.ओ अंशुल गरचा को दिशा निर्देश देते हुए बग्गा ने कहा नई सीवरलाइन बिछाने के कार्य की गुणवता पर ध्यान रखा जाए । इस अवसर पर शशी शर्मा, राजीव ढींगड़ा, हरिओम, सुनील शर्मा, संदीप सिंह मल्ली, पवन वर्मा, रवि, के.के चावला, मनमोहा सिंह मक्कड़, रामा चोपड़ा, अमरीश वर्मा, गुरसेवक धालीवाल, राम बाबू, प्रताप सिंह, सोहन लाल, जगजीत सिंह, हरजीत सिंह, रचना, राज कुमार, रोहित, निखिल, दिनेश मेहता व मानिक वर्मा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।