नाबालिगा को बंधक बनाकर दो महीने तक रेप, मां की सहेली व उसके पति पर केस दर्ज

Share and Enjoy !

Shares

लुधियाना, 2 जुलाई (राजकुमार सााथी)।  शहर में  8वीं कक्षा में पढऩे वाली नाबालिगा को दो महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से आजाद हुई पीडि़ता ने अपनी बहन के पास जाकर उसे सारी बात बताई। पुलिस ने पीडि़ता की मां की सहेली व उसके पति पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुशील और उसकी पत्नी नैना के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़ता ने बताया है कि अप्रैल महीने में उसकी मां किसी जरूरी काम से शहर के बाहर गई थी। जाते समय वे उसे अपनी सहेली नैना के घर छोड़ गई। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि अप्रैल महीने की शुरुआत में एक अज्ञात व्यक्ति नैना के घर आया और उसने उससे (पीडि़ता से) रेप की कोशिश की। इसके बाद आरोपी ने उसे डराना शुरू कर दिया। आरोपी के साथ नैना और उसके पति सुशील की सहमति थी। लडक़ी ने बताया कि पांच दिन बाद एक और अज्ञात व्यक्ति घर पर आया और उसने भी शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता का कहना है कि एक-दो दिन बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। आरोपियों ने पीडि़ता को घर में ही नजरबंद कर दिया था। 25 जून को नैना और सुशील विदेश चले गए, तो मौका पाकर वह वहां से भाग गई और अपनी बहन के घर पहुंची। पुलिस ने सुशील और नैना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *