एक लाख की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Share and Enjoy !

Shares

केस से नाम हटाने के नाम पर मांगे थे 5 लाख रुपए, विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

बठिंडा, 2 जुलाई (अमर ज्वाला ब्यूरो)। जिले के भुच्चो मंडी में डीएसपी दफ्तर में तैनात एएसआई को विजीलेंस ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए एएसआई राज कुमार पर आरोप है कि उसने गांव कल्याण के पूर्व सरपंच कुलविंदर सिंह किंदरा और उनके दो बेटों के खिलाफ दर्ज केस से नाम हटाने के बदले पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा दो लाख रुपये में तय हुआ। मामला 20 मई को नथाना पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। जिसे पूर्व सरपंच की पत्नी परमजीत कौर ने झूठा बताया था। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी बठिंडा से की, जिसके बाद जांच डीएसपी रविंदर सिंह को सौंपी गई थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर परमजीत कौर ने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया। विजिलेंस विभाग ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाने का फैसला किया। तय योजना के अनुसार परमजीत कौर एक लाख रुपए की पहली किश्त लेकर बठिंडा के महिला थाने में स्थित डीएसपी कार्यालय पहुंचीं। जैसे ही एएसआई राजकुमार ने परमजीत कौर से एक लाख रुपए नकद लिए और उन्हें अपनी गाड़ी में रखा, पास में ही तैनात विजिलेंस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजकुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई है। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सहायक रीडर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि डीएसपी भुच्चो मंडी रविंदर सिंह की इस मामले में किसी भी प्रकार की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *