ससुराल नहीं गई तो पति ने पत्नि को दिया छत से धक्का

Share and Enjoy !

Shares

पानीपत (अमर ज्वाला ब्यूरो)। यहां के राजनगर में रहने वाली महिला रक्षाबंधन पर अपने पति के साथ ससुराल नहीं गई तो पति ने उसे छत से धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 8 मरला चौकी पुलिस को दी शिकायत में महिला नूतन ने बताया कि वह करनाल के गांव गोली की रहने वाली है। हाल में वह पानीपत के राज नगर में किराए पर अपने पति शिवकुमार के साथ रहती है। महिला ने बताया कि 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर उसका पति गांव गोली ले जाना चाहता था, लेकिन उसने अपने पति को गांव जाने से मना कर दिया। क्योंकि उसकी ससुराल वाले उसे पसंद नहीं करते हैं। इसी शाम वह रोजाना की तरह खाना बना रही थी। उसका पति गांव से वापस घर लौटा और उससे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उससे कहा कि वह उसके साथ गांव क्यों नहीं गई। इसके बाद उससे मारपीट करने लगा। महिला अपने पति से बचती हुई घर की छत पर चली गई। जहां पति भी पीछे-पीछे आ गया। यहां आने के बाद उसने फिर मारपीट की और कहा कि आज वह उसे जान से मार देगा। इतना कहने के बाद उसने पत्नी को छत से धक्का देकर बाहर गली में गिरा दिया।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *