गैंगस्टर कंडोवालिया की शादी में चली गोलियां

Share and Enjoy !

Shares

गैंगस्टर कंडोवालिया की शादी में चली गोलियां

अमृतसर। गैंगस्टर राणा कंडोवालिया की शादी में पहुंचे बदमाशों की ओर से फायरिंग करने का वीडियो वायरल होते ही खलबली मच गई। पुलिस ने आनन–फानन में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला अजनाला तहसील के गांव कंडोवालिया का है, जहां बीती में 30 सितंबर को हुई गैंगस्टर राणा कंडोवालिया की शादी में शिरकत करने पहुंचे कई बदमाशों ने हवाई फायर करके इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। एक हफ्ते बाद फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। डीएसपी विपन कुमार ने बताया कि जमानत पर चल रहे बदमाश राणा कंडोवालिया की शादी में फायरिंग का मामला उनके ध्यान में आया है। इस संबंध में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *