एक किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर काबू

Share and Enjoy !

Shares

अमृतसर, 25 जून (सुरिंदर)। स्पेशल सैल की टीम ने तरनतारन के रहने वाले 3 तस्करों को काबू करके उनके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नौशहरा ढाला निवासी अर्जन सिंह, दिलबाग सिंह और सुलतानप्रीत सिंह के रूप में हुई है। राजासांसी के डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ओठियां रोड अड्डा धर्मकोट पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका। तलाशी में उनके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना भिंडीसैदां में पर्चा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह हेरोइन उन्हें धम्मा सिंह निवासी नौशहरा ढाला ने दी थी।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *