श्रीराम का स्वरूप जलाने वाले 4 आरोपी 2 दिन के रिमांड पर

Share and Enjoy !

Shares

श्रीराम का स्वरूप जलाने वाले 4 आरोपी 2 दिन के रिमांड पर

अमृतसर (सुरेंद्र कुमार)। भगवान श्रीराम के स्वरूप को आग लगाने वाले चार आरोपियों को अजनाला कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना लोपोके की पुलिस ने उन्हें जज शिंकू कुमार की कोर्ट में पेश किया था। आरोपियों को लेकर कोर्ट पहुंचे पुलिस अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि इस मामले में शामिल और 9 लोगों की तलाश की जा रही है। कोर्ट के बाहर पहुंचे हिन्दू संगठनों के नेताओं ने कहा कि इस केस का मुख्य आरोपी अंग्रेज सिंह अजनाला के एसडीएम ऑफिस में दर्जा चार कर्मचारी के तौर पर तैनात है, उसे तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।

पेशी के दौरान अंग्रेज सिंह ने जो टी–शर्ट पहन रखी थी, उस पर ‘आई विल मेक बेटर मिस्टेक टुमारो’, लिखा हुआ था, जिसे देखकर हिंदू संगठन भडक़ उठे। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें तुरंत गाड़ी में बिठाया और वहां से रवाना हो गई।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *