
लुधियाना, 10 जुलाई (राजकुमार साथी)। पक्खोवाल रोड स्थित ठाकुर कॉलोनी स्थित आत्मीय संस्कारधाम श्री अक्षरपुरुषोत्तम स्वामिनारायण मंदिर में 10 जुलाई को गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 5 से 9 जुलाई तक गुरू पूर्णिमा सत्संग सप्ताह के तहत प्रतिदिन शाम 8 से 9 बजे तक सत्संग सभा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के श्रद्धालु अमन आहूजा ने बताया कि सत्संग सभा तथा गुरू पूर्णिमा महोत्सव के दौरान गुजरात के संत पूज्यनीय साधक स्वरूप स्वामी, सदगुरू श्री मुक्तानंद स्वामी जी एवं परम पूज्यनीय प्रेम स्वरूप स्वामी जी महाराज के सानिध्य में पूजन, परावाणी एवं प्रसाद का लाभ प्राप्त होगा।