शपथ लेने के बाद विधायक बन गए लुधियाना पश्चिमी से उप चुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा

Share and Enjoy !

Shares


पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने दिलाई संविधान व पद की शपथ

चंडीगढ़, 28 जून (अमर ज्वाला ब्यूरो)। पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने आज पंजाब विधानसभा सचिवालय में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और विधायक बुद्ध राम की उपस्थिति में नव-निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को शपथ दिलाई। स्पीकर ने संजीव अरोड़ा को पंजाब विधानसभा का साहित्य और एक आई-पैड भेंट स्वरूप दिया। संजीव अरोड़ा ने शपथ ली कि वे भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे, भारत की संप्रभुता और अखंडता बनाए रखेंगे तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे।

संजीव अरोड़ा ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन लेंगे और अपने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। स्पीकर ने इस बात पर जोर दिया कि हमारी सरकार ने सदन की सारी कार्यवाहियों का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया है ताकि सदन में पारदर्शिता बनी रहे। जबकि पिछली सरकारों ने कार्यवाहियों को गुप्त रखा ताकि लोग उनके कार्यों के बारे में जान न सकें। स्पीकर ने विधायक संजीव अरोड़ा को शुभकामनाएं दीं और शपथ ग्रहण समारोह में आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया। स्पीकर और उनके पारिवारिक सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व पंजाब विधानसभा परिसर में पौधारोपण भी किया।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *