संत सीचेवाल ने लुधियाना के चार गांवों को सांसद निधि से दिए वैक्यूम टैंकर

Share and Enjoy !

Shares

मेयर और बुड्ढेवाल मिल के चेयरमैन ने टैंकरों को रवाना किया, बुड्ढे दरिया को साफ रखने में मदद करेंगे वैक्यूम टैंकर

लुधियाना, 21 जुलाई (राजकुमार साथी)। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अपनी सांसद निधि से लुधियाना के चार गांवों को वैक्यूम टैंकर प्रदान किए। इन चार टैंकरों के लिए जिन गांवों को 15 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है, उनमें भूखड़ी खुर्द, भामिया खुर्द, अमर कॉलोनी और गुरु रामदास कॉलोनी शामिल हैं। आज इन टैंकरों को गांवों के सरपंचों को सौंपने की रस्म राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, बुड्ढेवाल शुगर मिल के चेयरमैन जोरा सिंह मुंडियां और मेयर इंदरजीत कौर गिल ने संयुक्त रूप से निभाई। इन गांवों की डेयरियों का गंदा पानी और गोबर बुड्ढे दरिया में जा रहा था। इन वैक्यूम टैंकरों की मदद से दरिया में जाने वाले गंदे पानी को एकत्र कर खुले खेतों में छोड़ा जाएगा। भूखड़ी खुर्द के सरपंच सतपाल सिंह, गुरु रामदास नगर कॉलोनी के सरपंच बलविंदर सिंह विरक, भामिया खुर्द के सरपंच कुलवंत सिंह और अमर कॉलोनी के सरपंच राजिंदर सिंह हुंदल ने संयुक्त रूप से राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल का धन्यवाद किया। इन सरपंचों का कहना था कि ये वैक्यूम टैंकर बुड्ढे दरिया को साफ रखने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

सरपंचों ने अन्य गांवों से भी अपील की कि वे अपने गांव का गंदा पानी बुड्ढे दरिया में न डालें और उनकी मदद के लिए ये वैक्यूम टैंकर हर समय उपलब्ध रहेंगे। सरपंचों ने बताया कि संत बलबीर सिंह सीचेवाल अपने सेवकों के साथ पिछले सात महीनों से बुड्ढे दरिया में गंदा पानी रोकने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। दरिया के साफ बहने से इलाके के लोगों को जहां प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी, वहीं उनकी सेहत भी बेहतर बनी रहेगी। इस अवसर पर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बुड्ढा दरिया पूरे पंजाबियों की संपत्ति है। इसे साफ-सुथरा रखना हम सबका कर्तव्य है। यह बुड्ढा दरिया श्री गुरु नानक देव जी के चरणों की छोह प्राप्त कर चुका है। इसलिए हमारे लिए यह पवित्र बेईं की तरह ही है और उसी तरह इसे साफ किया जा रहा है। इस मौके पर काउंसलर पाल सिंह गरेवाल, तेजिंदर सिंह मिंटू सहित अन्य हस्तियां भी मौजूद थीं।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *