
लुधियाना (राजकुमार साथी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दो जगहों पर बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार पंडोह में मलवे के नीचे दबने से एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि एक स्कूल की बिल्डिंग बरसाती नाले में बह गई। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी करने के बाद मंडी, हमीरपुर और शिमला जिले के सभी स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही हिमाचल यूनिवर्सिटी ने भी परीक्षा रद कर दी। उधर, तामिलनाडू के मुख्यमंत्री ने बारिश की आफत झेल रहे हिमाचल को 10 करोड़ और छत्तीसगढ़ सरकार ने 11 करोड़ रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।