फसलों के एक्सपोर्ट करने की नीति बनाए सरकार
इससे होने वाली आमदनी पर टैक्स में मिले छूट

जंडियाला गुरु (सुरेंद्र कुमार) । देवीदासपुरा रेल ट्रैक पर चल रहे आंदोलन के 26वें दिन किसान–मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश सचिव सरवन सिंह पंधेर व सुखविंदर सिंह सभरां ने कहा कि अगर केंद्र सरकार सही मायने में किसानों का भला करना चाहती है तो उनकी फसलों के एक्सपोर्ट के लिए नीति बनाए और इससे होने वाली आमदनी पर टैक्स से छूट मिलनी चाहिए।

सरकार यह भी नियम बनाए कि कोई भी व्यापारी एमएसपी से कम कीमत पर फसल नहीं खरीद सकेगा। किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन का अगला चरण 23 अक्टूबर से अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में होगा।

गुरदेव सिंह वरपाल, कंवलजीत सिंह, पीर सिंह पंडोरी, कुलदीप सिंह, निशान सिंह देबा, अजीत सिंह , चरण सिंह कलेर घुमन, मुखबैन सिंह, शिवदीप सिंह गोपी, कंवलजीत सिंह जोधानगरी, संतोख सिंह बटाला, सुखदेव सिंह चटीविंड, गुरबिंदर सिंह उद्दोके, बलदेव सिंह बग्गा, रणजीत सिंह कर्बला, गुरभेज सिंह सुप्रोदा, सविंदर सिंह रूपेवाली, निर्मल सिंह, टेक सिंह, गुरबाज सिंह झांडे, जगतार सिंह झांडे व जगतार सिंह भी मौजूद रहे।