
लुधियाना, 20 जुलाई (साथी)। डॉ. अंबेडकर यूथ सेना की ओर से प्रधान राजकुमार हैप्पी और एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्व सदस्य मनोज चौहान की अगवाई में झोलाछाप डाकटर माफिया के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। अपने संबोधन में उक्त नेताओं ने कहा कि लुधियाना में झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अधिकतर डॉक्टरों के पास न तो डिग्रियां है और न ही सेहत विभाग की तरफ से इनकी रजिस्ट्रेशन हुई है। इस संबंध में कई बार सिविल सर्जन को मांगपत्र दिए जा चुके हैं।

इस संबधी माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिह मान को पत्र लिखकर इन डॉक्टरों की डिग्रियां चेक करवाने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नही हो रही। उन्होंने कहा कि अगर सेहत विभाग ने इन झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ आने वाले 15 दिनों मे कोई कारवाई नहीं की तो डॉ. अंबेडकर यूथ सेना सेहत विभाग के दफ्तर का घेराव करेगी। इस अवसर पर सुभाष भारद्वाज, नवीन, गुरदीप चावला, प्रेम कुमार, नन्हे खान, सन्नी धींगान, अजय लोहट भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।