किसानों ने फूंकी मोदी, अंबानी व अडानी की अर्थी

Share and Enjoy !

Shares

किसानों ने फूंकी मोदी, अंबानी व अडानी की अर्थी

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। खेती कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान किसान जत्थेबंदियों ने मोदी, अंबानी व अडानी की अर्थी फूंक प्रदर्शन किया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश सचिव सरवन सिंह पंधेर  के नेतृत्व में जंडियाला गुरू मेन रोड  तरनतारन बाईपास  और अमृतसर–तरन तारन रोड  पर,  गांव चब्बा में गुरबचन सिंह चब्बा के नेतृत्व में  रोड जाम  किया गया ।  जिला अध्यक्ष लखविंदर सिंह वरियामंगल और जर्मनजीत सिंह बंडाला  के नेतृत्व में 225 गांवों का दौरा किया और कृषि विधेयक को वापस लेने की मांग की। 

रेल रोको आंदोलन  को संबोधित करते हुए हरप्रीत सिंह सिधवां और सतनाम सिंह मानोचाहल ने कहा कि कैप्टन सरकार द्वारा पारित  किये अध्यादेश का भी किसानों को ज्यादा फायदा नहीं होगा। मनजीत  सिंह सिधवां, सलविंदर सिंह जीओबाला,  रेशम सिंह घुरकविंड ,  धन्नन सिंह लालू घुम्मन,  हरदीप सिंह जौहल,  सतनाम सिंह खारा, मुख्तार सिंह बाकीपूर,  जरनैल सिंह नूरदी,  निरंजन सिंह बरगाड़ी, निंदर सिंह मूसा, बचित्तर सिंह सुरसिंह, बलजीत सिंह रटौल, अंगरेज सिंह दोबुरजी, कुलविंदर सिंह व सविंदर सिंह भोजियां भी मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *