कल से चलेगी पंजाब मेल, फिरोजपुर से मुंबई तक जाएगी

Share and Enjoy !

Shares

कल से चलेगी पंजाब मेल, फिरोजपुर से मुंबई तक जाएगी

लुधियाना (राजकुमार साथी)। कोविड-19 की दस्तक के साथ ही 22 मार्च से लगे लॉकडाऊन के नौ महीने बाद अब रेल यातायात सामान्य होने की दिशा में बढऩे लगा है। रेलवे ने एक दिसंबर से फिरोजपुर व मुंबई के बीच चलने वाली पंजाब मेल को चलाने का फैसला किया है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और रेलवे ने इसकी बुकिंग करने के लिए भी कह दिया है। पंजाब मेल के साथ ही अमृतसर–अजमेर शरीफ के बीच चलने वाली साप्ताहिक गाड़ी भी शुरू की जा रही है। फिरोजपुर से लेकर मुंबई तक अनेक सैन्य छावनी हैं, जिससे सेना के जवानों के आवागमन में पंजाब मेल विशेष रूप आरामदायक ट्रेन है। इसके अलावा फिरोजपुर, फरीदकोट, कोटकपूरा व बठिंडा के लोगों भी को दिल्ली आने–जाने की सुविधा मिलेगी। फिरोजपुर मंडल रेलवे के सीनियर डीओएम सुधीर कुमार ने बताया कि पंजाब मेल के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह ट्रेन मुंबई की है, इसलिए इसेचलाए जाने पर फैसला मुंबई को ही लेना था। ट्रेन में आरक्षित श्रेणी के ही यात्री यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों के लिए रिजर्वेशन खोल दिया गया है। एक जून 1912 से चल रही पंजाब मेल 108 साल की हो गई है। पहले यह ट्रेन विशेष रूप से ब्रिटिश अधिकारियों, सिविल सेवकों और उनके परिवारों को मुंबई से दिल्ली और फिर ब्रिटिश भारत के उत्तर–पश्चिमी सीमांत प्रांत तक ले जाने के लिए चलाई गई थी। 1914 में इसका शुरुआती स्टेशन बदलकर विक्टोरिया टर्मिनल कर दिया गया, जिसे अब छत्रपति शिवाजी के नाम से जाता है। आजादी के बाद यह फिरोजपुर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई के मध्य चल रही है।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *