त्योहारों के सीजन में गरीब दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों को परेशान करना बंद करे नगर निगम : सुनील मौदगिल

Share and Enjoy !

Shares


घुमार मंडी में दुकानदारों का सामान उठाने और भारी जुर्माने की रसीदें काटने की कार्रवाई निंदनीय : भाजपा

लुधियाना, 2 नवंबर (राजकुमार साथी)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर निगम द्वारा त्योहारों के सीजन में गरीब दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों को परेशान किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। सुनील मौदगिल ने कहा कि त्योहारों का सीजन छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए साल भर की कमाई का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। ऐसे समय में नगर निगम द्वारा उन्हें राहत देने के बजाय परेशान करना और उनकी रोजी-रोटी पर चोट करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि आज घुमार मंडी में दुकानदारों का सामान उठाने की कार्रवाई की गई तथा दुकानदारों से भारी जुर्माने की रसीदें काटने की मांग की गई। इस प्रकार की कार्रवाई से छोटे व्यापारियों में भय और रोष का माहौल पैदा हो रहा है। सुनील मौदगिल ने कहा कि नगर निगम को गरीब दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। प्रशासन को चाहिए कि त्योहारों के दौरान उन्हें अपना कारोबार करने में सहयोग दिया जाए, न कि उनकी रोजी-रोटी छीनने वाली कार्रवाई की जाए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से वह मांग करेंगे की कि गरीब दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों को परेशान करने वाली कार्रवाई तुरंत बंद की जाए तथा त्योहारों के दौरान उन्हें उचित राहत प्रदान की जाए, ताकि वे भी अपने परिवारों के साथ खुशियों से त्योहार मना सकें।उन्होंने कहा कि भाजपा लुधियाना इस संबंध में बहुत जल्द नगर निगम के उच्च अधिकारियों से भी मिलेंगी ।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *