कैप्टन-मोदी दोनों किसान विरोधी, रेल ट्रैक खाली कराने को पहुंचे हाईकोर्ट

Share and Enjoy !

Shares

कैप्टन–मोदी दोनों किसान विरोधी, रेल ट्रैक खाली कराने को पहुंचे हाईकोर्ट

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। किसान–मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसान विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें रेल ट्रैक खाली कराने के लिए हाई कोर्ट पहुंची है। इससे दोनों की मिलीभगत सामने आ रही है।

 

कमेटी के प्रदेश सचिव सरवन सिंह पंधेर, हरप्रीत सिंह सिधवां, गुरबचन सिंह चब्बा और जर्मनजीत सिंह बंदला ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने मंत्रियों और मुख्यमंत्री को किसानों से बात करके इस मुद्दे को हल करने के लिए कहा है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा पर हुए हमले में किसानों को फंसाया जा रहा है, जबकि हमलावर कौन है, किसी को पता नहीं। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को राजनीतिक पार्टियों के षडयंत्र से सावधान रहना होगा।

हरियाणा के किसानों पर झूठे पर्चे दर्ज करने की भी किसान नेताओं ने निंदा की। इस मौके पर मंगजीत सिंह सिधवां, अमरदीप सिंह गोपी, सतनाम सिंह मानोचाहल,  सलविंदर सिंह जीओबाला, धन्नन सिंह लालू घुमन, रेशम सिंह घुरकविंड, हरदीप सिंह जौहल, सतनाम सिंह खरे, मुख्तार सिंह बकीपुर, जरनैल सिंह, हरपाल सिंह सिधवां, लखविंदर सिंह पलासौर, वीर सिंह कोट, निंदर सिंह मूसा, बचित्तर सिंह सुरविंड, टीसिंह सुरेश, मलकीत सिंह रटौल, महिंदर सिंह भोजियां व कुलविंदर सिंह कैरोंवाल ने भी संबोधित किया। धरने में बच्चे व बुजुर्ग भी मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *