किसानों का भारत बंद आज, दोपहर 12 से चार बजे तक बंद रहेगा जीटी रोड

Share and Enjoy !

Shares

किसानों का भारत बंद आज, दोपहर 12 से चार बजे तक बंद रहेगा जीटी रोड

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। खेती बिलों के खिलाफ किसान वीरवार को भारत बंद करेंगे। किसान संगठन दोपहर 12 से चार बजे तक जीटी रोड पर धरना लगाएंगे। किसान–मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश सचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि भारत बंद ऐतिहासिक होगा। पिछले 42 दिन से खेती बिलों को रद कराने के लिए आंदोलन जारी है।

किसानों–मजदूरों के दवाब में ही पंजाब सरकार भी दिल्ली में धरना दे रही है। इस मौके पर रछपाल सिंह, गुरमेल सिंह फत्तेवाल, रणजीत सिंह खच्चरवाला, खिलारा सिंह पन्नू, चमकौर सिंह, नरिंदरपाल सिंह चुताला, मंगल सिंह, जसवंत सिंह, गुरनाम सिंह, हरफूल सिंह व फुम्मन सिंह भी मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *