कराची में धमाका : 5 की मौत, 20 घायल

Share and Enjoy !

Shares

कराची में धमाका : 5 की मौत, 20 घायल

लुधियाना। पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार सुबह एक बम धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक गुलशन–ए–इकबाल क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे एक इमारत में धमाका हुआ। जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ, वहां से पाकिस्तान के सबसे बड़े सामाजिक संगठन ईधी फाउंडेशन का ऑफिस कुछ ही मीटर की दूरी पर है। धमाके की आवाज और वहां फैली बदबू से शुरुआती तौर पर बम धमाके का ही शक है। रेंजर्स और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *