अगले साल होंगी 20 छुट्टियां गजेटिड, सरकार ने जारी की सूची

Share and Enjoy !

Shares

अगले साल होंगी 20 छुट्टियां गजेटिड, सरकार ने जारी की सूची

लुधियाना (राजकुमार साथी)। पंजाब सरकार ने अगले साल होने वाली सरकारी गजेटिड छुट्टियों की घोषणा कर दी है। पूरे साल में 20 दिन सरकारी छुट्टियां रहेंगी। जबकि दो गजेटिड छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। ईद–उल–फितर और भगवान परशुराम जयंती भी एक ही दिन पड़ रही है। सितंबर महीने में एक भी सरकारी छुट्टी नहीं मिलेगी। सबसे अधिक (5) छुट्टियां अप्रैल महीने में रहेंगी। जबकि फरवरी और जुलाई महीने में केवल एक–एक ही सरकारी छुट्टी रहेगी। सरकारी सूची के मुताबिक जनवरी महीने में 20 जनवरी (बुधवार) को गुरपर्व श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी, 26 जनवरी (मंगलवार) को गणतंत्र दिवस, फरवरी महीने में 27 फरवरी (शनिवार) को जन्म दिवस श्री गुरु रविदास जी, मार्च महीने में 11 मार्च (गुरुवार) को महाशिवरात्रि, 29 मार्च (सोमवार) को होली, अप्रैल महीने में 2 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फराइडे, 13 अप्रैल (मंगलवार) को बैसाखी, 14 अप्रैल (बुधवार) को जन्म दिन डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, 21 अप्रैल (बुधवार) को रामनवमी, 25 अप्रैल (रविवार) को महावीर जयंती, मई महीने में 14 मई (शुक्रवार) को ईद–उल–फितर, 14 मई (शुक्रवार) को भगवान परशुराम जयंती, जून महीने में 14 जून (सोमवार) को शहीदी दिवस श्री गुरु अर्जुन देव जी, 24 जून (गुरुवार) को कबीर जयंती, जुलाई महीने में 21 जुलाई (बुधवार) को ईद–उल–जूहा (बकरीद), अगस्त महीने में 15 अगस्त (रविवार) को स्वतंत्रता दिवस, 30 अगस्त (सोमवार) को कृष्ण जन्म अष्टमी, अक्तूबर महीने में 2 अक्तूबर (शनिवार) को जन्म दिवस महात्मा गांधी जी, 7 अक्तूबर (गुरुवार) को महाराज अग्रसेन जयंती, 15 अक्तूबर (शुक्रवार) को दशहरा, 20 अक्तूबर (बुधवार) को भगवान वाल्मीकि प्रक्टोत्सव, नवंबर महीने में 4 नवंबर (गुरुवार) को दिवाली, 5 नवंबर (शुक्रवार) को विश्वकर्मा दिवस, 19 नवंबर (शुक्रवार) को गुरपर्व श्री गुरु नानक देव जी, दिसंबर महीने में 8 दिसंबर (बुधवार) को शहीदी दिवस श्री गुरु तेग बहादुर जी और 25 दिसंबर (शनिवार) को क्रिसमस डे की छुट्टी रहेगी।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *