ननद के प्रेमी ने बनाया हवस का शिकार
अमृतसर (सुरेंद्र कुमार)। डी–डिवीजन इलाके में ब्याही दिल्ली की महिला को उसकी ननद के प्रेमी ने नशीला पदार्थ पिलाकर हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीडि़त महिला ने जब अपने ससुराल वालों को यह बात बताई तो उन्होंने उसे ही कसूरवार बताया। जिसके चलते महिला दिल्ली स्थित अपने मायके चली गई और वहां जाकर उसने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कराई। अब थाना डी–डिवीजन की पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2014 में अमृतसर में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उसके पति का दोस्त अकसर उनके घर आया करता था। शादीशुदा होने के बावजूद उक्त व्यक्ति का उसके पति की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन उसने उक्त व्यक्ति को ननद के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसका बदला लेने के लिए उक्त व्यक्ति ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।